NationalHighlight

Indore Honeymoon Couple Case: पति की मौत, पत्नी लापता और अब तीन अनजान लोगों की एंट्री से और उलझी मिस्ट्री

Indore Honeymoon Couple Case: राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की लाश मिल चुकी है। लेकिन सोनम (Sonam) अब भी गायब है। मेघालय घूमने गए इस नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ ये सवाल अब और पेचीदा होता जा रहा है। एक ओर राजा की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी तरफ सोनम की कोई खबर नहीं है। पुलिस, प्रशासन और परिवार सभी परेशान हैं लेकिन जवाब किसी के पास नहीं।

अब इस केस में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। मेघालय के एक लोकल टूरिस्ट गाइड ने बताया कि जब राजा और सोनम 23 मई को लापता हुए। उस दिन वे अकेले नहीं थे। उनके साथ तीन अजनबी पुरुष भी थे। ये जानकारी मामले की दिशा ही बदल सकती है।

indore-honeymoon-couple-missing-case-UPDATE

तीन लोग और कहानी में नया ट्विस्ट Indore Honeymoon Couple Case

गाइड का नाम अल्बर्ट पडे है। उसने दावा किया कि 23 मई की सुबह तकरीबन 10 बजे उसने राजा-सोनम को मावलाखैत की ओर सीढ़ियां चढ़ते देखा था। उनके साथ तीन और आदमी थे। चारों पुरुष आगे-आगे चल रहे थे और सोनम पीछे थी। पडे ने बताया कि इन लोगों के बीच बातचीत हिंदी में हो रही थी, लेकिन वह खुद केवल खासी और अंग्रेज़ी समझता है। इसलिए बात का मतलब नहीं समझ पाया।

गाइड ने कहा ये

गाइड ने ये भी कहा कि उसने एक दिन पहले यानी 22 मई को राजा और सोनम को अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया और किसी भा वानसाई नाम के दूसरे गाइड को साथ ले लिया था। वो कपल ‘शिपारा होमस्टे’ में रुका और फिर अगली सुबह बिना गाइड के निकल पड़ा।

पुलिस को मिला स्कूटर, पर सोनम गायब

गाइड के मुताबिक जब वो मावलाखैत पहुंचा तो कपल का स्कूटर वहां नहीं था। बाद में पुलिस को ये स्कूटर सोहरारिम इलाके में खड़ा मिला। वो भी कई किलोमीटर दूर और चाबी तक लगी हुई थी। ये बात इस पूरे केस को और संदिग्ध बना देती है।

परिवार का आरोप और सीबीआई की मांग

सोनम के भाई गोविंद शिलॉन्ग में डेरा डाले हुए हैं। उनका आरोप है कि सरकार और लोकल पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और सोनम को पहले ही मृत मानकर चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने अब इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।

अब सवाल ये है कि आखिर वो तीन आदमी कौन थे? क्या वे राजा के जानने वाले थे या पूरी तरह अनजान? क्या उन्होंने ही राजा की जान ली और सोनम को अगवा कर लिया? या फिर ये कहानी कहीं और जा रही है? सवाल काफी है। फिलहाल पुलिस की नजर उन्हीं तीन अनजान चेहरों पर है क्योंकि अब मिस्ट्री की चाबी शायद उन्हीं के पास है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें