HighlightNational

घर बना श्मशान!, सालों की दुआओं से बनने वाली थी मां, उजड़ गई खुशियां, आठ जिंदगियां जलकर हुई खाक

Indore’s EV Charge Explosion: ईवी कार चार्जिंग हादसा केवल एक घटना नहीं है। बल्कि ये खुशियों से भरे पूरे परिवार के उजड़ जाने की दर्दनाक कहानी बन गया है। जिस घर में घंटों पहले खुशियां, रौनक थी, वही अब मातम और सन्नाटा छा गया है। इस हादसे ने हर किसी को झकझौर कर रख दिया है।

दरअसल इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी इलाके में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के समय शॉर्ट सर्किट(Indore-blast) होने से भीषण आग लग गई। इस आग ने तीन मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बड़े कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी गर्भवती बहू समेत आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। इसे हादसे से जुड़े अब कई अपडेट सामने आ रहे हैं।

घर बना श्मशान!, आठ जिंदगियां जलकर हुई खाक ndore’s EV Charge Explosion

दरअसल ये घटना बुधवार तड़के इंदौर शहर के ग्रेटर बृजेश्वरी इलाके की है। हुआ यू कि चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। ये आग तीन मजिंला घर के एक कमरे तक पहुंच गई जहां सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडरों में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके से मकान का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया। आपको बता दें कि जब ये हादसा हुए उस वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था।

ये भी पढ़ें:- घर बना डेथ ट्रैप!, चार मंजिला इमारत में आग लगने से जिंदा जले 7 लोग, बच्चों को फेंककर बचाया

इंदौर का ये अग्नीकांड दिल दहला देने वाला

परिवार वालों ने जब निकलने का प्रयास किया तो पावर कट की वजह से घर में लगा इलेक्ट्रिक लॉक नहीं खुला। जिसके वजह से परिवार के लोग बाहर निकल नहीं पाए। जिससे आठ लोगों की दम घुटने और झलसने से मौत हो गई। हादसे में रबर के बड़े कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं मनोज की पत्नी और तीनों बच्चे घायल हैं। मृतक में 6 मनोज के ससुराल पक्ष के थे। वो मंगलवार को ही बिहार से यहां आए थे।

सालों की दुआओं से बनने वाली थी मां, उजड़ गई खुशियां

इस हादसे में सबसे दर्दनाक मौत घर की बड़ी बहू सिमरन की हुई। उनके पेट में एक और जिंदगी पल रही थी। दरअसल बड़ी बहू सिमरन चार महीने की गर्भवती थी। सालों की दुआओं और मन्नतों के बाद वो मां बनने वाली थी। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। आग की लपटों ने सिमरन के साथ-साथ गर्भ में पल रही नन्ही जान की भी जिंदगी छीन ली।

पहले भी टूटी थी उम्मीद

बता दें कि इससे पहले भी वो मां बनी थी। हालांकि उन्होंने काफी बड़ा दर्द झेला था। वो इससे पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी। लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

इस दर्द ने पूरे परिवार को काफी दुख पहुंचाया था। जिसके बाद अब जब वो गर्भवती हुई थी तो परिवार वाले बेहद संभलकर चल रहे थे। सिमरन का काफी ज्यादा ख्याल रखा जा रहा था। पूजा-पाठ, मन्नतें की गई कि इस बार घर मे किलकारी गूंजे। हालांकि इस बार किस्मत ने हमेशा का दर्द दे दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें