highlightNainital

इंदिरा हृदयेश का बड़ा दावा : 2022 में आएगी कांग्रेस, इसलिए कई BJP विधायक से होती बात

https://youtu.be/OwLviYPGwpw

हल्द्वानी : विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद हल्द्वानी पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों को देख कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त है कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी, हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 60 विधानसभा सीटें जीतने के दावे को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की हवाई गिनती में वह 70 भी कह सकते हैं लेकिन कांग्रेस इस तरह के आंकड़े बनाकर अपना उपहास नहीं उठाना चाहती। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि उनके सम्पर्क में कई भाजपा विधायक है। मीडिया द्वारा नाम पूछने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये बातें प्राइवेट होती है जो बताई नहीं जाती।

कई भाजपा विधायक हमारे सम्पर्क में-इंदिरा हृदयेश

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आ रही है और यह बात भाजपा के विधायक भी जानते हैं…इसलिए कई भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं और इशारा करते ही उनके साथ आने को तैयार भी हैं, क्योंकि भाजपा के विधायकों की सरकार में सुनवाई नही हो रही है। आगे इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वो खुद विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Back to top button