हल्दवानी- 19 नवंबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी का जन्मदिन देशवासी मनाते हैं जबकि 9 दिसंबर को कांग्रेसी जन पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते हैं। यही वो दो तारीखें है जिन पर आजकल-आजकल करते-करते कांग्रेस ने अपनी सतत विकास संकल्प यात्रा का प्रोग्राम फाइनल कर ही दिया है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाॅधी के जन्मदिन यानि 19 नवम्बर को खानपुर विधानसभा सीट से शुरू होगी जबकि 9 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांंधी के जन्मदिन पर समाप्त हो जाएगी। इस बात की जानकारी हल्द्वानी में कांंग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के स्वराज आश्रम स्थित कार्यालय मे किशोर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की बैठक ली है जिसमे उत्तराखण्ड के सह प्रभारी संजय कपूर और प्रदेश की वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश भी मौजूद थी। इस बैठक मे सतत विकास संकल्प यात्रा के विषय मे चर्चा की गई है। कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटो से होकर गुजरेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की माने तो इस यात्रा मे कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां और जनहित मे चल रही योजनाओ के बारे मे जनता को बताया जायेगा। किशोर ने कहा कि रैली के आगाज के दिन खानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य के मुख्यंमंत्री हरीश रावत, पार्टी की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी,सह प्रभारी संजय कपूर समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे जबकि सतत विकास संकल्प यात्रा के समापन अवरस पर पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गाॅधी के रहने की भी उम्मीद है।