आज 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश अध्यक्ष सेवादल राजेश रस्तोगी के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में स्व. इंदिरा जी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर के उनको याद किया। वहीं तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित गोष्टि में प्रतिभाग किया । प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शोभा कन्याल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, कृष्ण पाल, उदिमा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।