हल्द्वानी-भारतीय सेना के एक जवान की सड़क हादसे के दौरान मौत गई। जवान कालाढूंगी के चुनाखान मदनबेल का रहने वाला था। वो सेना से कुछ दिन छुट्टी लेकर आया था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम फैल गया।
भारतीय सेना का जवान हितेश खनायत कुछ दिन की छुट्टी पर घर आया था। वो किसी काम से बाजार जा रहा था। इस दौरान उनकी बाइक फिसल गई। गंभीर रूप से घायल होने से वो कोमा में चले गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हितेश देश सेवा करने के उदेश्य से तीन साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। उनकी 15 कुमाऊं रेजीमेंट के आसाम में तैनाती थी। उनका एक भाई भी सेना में तैनात है, जबकि मां और पिता किसान है। माता-पिता हितेश की शादी कराना चाहते थे। लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।
जवान हितेश के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ आज कोशी नदी के किनारे उनकी अंतिम विदाई दी गई। क्षेत्र और जवान के गांव में मातम का माहौल है।