SportsHighlight

बड़ा ऐलान !, 23 साल बाद भारत में होगा Chess World Cup 2025 का आयोजन

India to Host Chess World Cup 2025: भारत में शतरंज प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। देश(India) करीब 23 साल बाद शतरंज वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। बता दें कि ये टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच खेला जाएगा। जल्द ही आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

India to Host Chess World Cup 2025

23 साल बाद भारत में होगा आयोजन India to Host Chess World Cup 2025

21 जुलाई को शतरंज की वैश्विक संस्था फिडे (FIDE) ने इस बात की जानकारी दी की कि वर्ल्ड कप 2025 भारत होस्ट करने वाला है। इसमें 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट के साथ-साथ खिलाड़ी 2026 फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए भी आपस में भिड़ेंगे।

आखिरी बार 2002 में हुआ था आयोजन

बता दें कि आखिरी बार भारत ने साल 2002 में शतरंज वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। इसमें भारत के दिग्गज ग्रैंडमास्टर विश्वानाथन आनंद ने ये खिताब जीता था। ऐसे में अब 23 साल बाद फिर से भारत में ये टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन नॉकआउट फॉर्मेट में होगा।

इसमें हर राउंड में खिलाड़ी बाहर होंगे। यानी की हारने वाला खिलाड़ी सीधा टूर्नामेंट से बाहर होगा। फिडे के मुताबिक टॉप तीन खिलाड़ी सीधे 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। ये भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा होता है।

Chess World Cup 2025 में ये स्टार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बता दें कि भारत में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में देश के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें वर्तमान में वर्ल्ड चैंपियन डी.गुकेश, वर्ल्ड कप 2023 के उपविजेता आर. प्रज्ञानानंद, अर्जुन एरिगैसी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें