National

3000 सैनिक, 5 युद्धपोत और 10 विमान… भारत-रूस के बीच समझौता हुआ लागू RELOS Agreement

फरवरी 2025 में भारत और रशिया( India Russia ) के बीच एक बहुत ही अहम लॉजिस्टिक समझौता पर हस्ताक्षर किए गए थे। अब ये समझौता इसी साल जनवरी 2026 से लागू हो गया है। इस समझौते के तहत अब दोनों देश एक दूसरे के इलाकों में3,000 सैनिक और सीमित संख्या में नौसैनिक जहाज, विमान आदि तैनात किए जा सकते हैं।

3000 सैनिक, 5 युद्धपोत और 10 विमान… India Russia Relos Agreement

दरअसल इस बात की जानकारी रूस की आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल से शुक्रवार को दी गई। दिसंबर 2025 में रूसी संसद को इस समझौते को मंजूरी दी गई थी।

दोनों देशों के बीच इस समझौते का नाम इंडो-रूसी रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉिस्टिक्स सरोप्ट(RELOS) रखा गया है। इसके बाद से दोनों देश अधिकतम 5 युद्धपोत, 10 सैन्य विमान और 3000 सैनिक एक-दूसरे के इलाके में तैनात कर सकते हैं।

भारत-रूस के बीच समझौता हुआ लागू

शुरूआत में ये समझौत पांच साल का होगा। आगे पांच साल और बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों की रहमति होनी जरूरी है। इसकी पुष्टि रूसी संसद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष व्याचेस्लाव निकोनोव ने की है।

आपको बता दें कि ये दोनों के बीच सैन्य सहयोग को और भी ज्यादा मजबूत करेगा। खासतौर पर रूस के सैन्य उपकरण की मरम्मत और रखरखाव के लिए ये समझौता काफी असरदार साबित हो सकता है। भारत-रूस के बीच इस समझौते में संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और मानवीय मिशन शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें