National

भारत को मिला नया CDS!, जनरल N S Raja Subramani ने संभाली कमान

New CDS General N S Raja Subramani: भारत को उसका नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। आज रविवार, 31 मई को जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने देश के नए सीडीएस के रूप में कमान संभाली। उन्हें चीन और पाकिस्तान से जुड़े रणनीतिक मामलों का विशेषज्ञ कहा जाता है। ऐसे में अब वो देश के तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाएंगे। बता दें कि उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया। जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

नए CDS के तौर पर जनरल N S Raja Subramani ने संभाली कमान New CDS General N S Raja Subramani

पद संभालने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा कि वो सशस्त्र बलों में परिवर्तन और संगठनात्मक सुधारों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि उनका फोकस प्रधानमंत्री के ‘JAI’ विजन यानी जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन के साथ-सात तीनों सेना के बीच बेहतर सतुलत स्थापित करना होगा।

स्वदेशी हथियारों पर जोर

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता भारत की सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों और तकनीक पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सेना, उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थानों और अनुसंधान संगठनों के बीच सहयोग को मजूबत करने की बात कही।

चार दशक से अधिक का सैन्य अनुभव

आपको बता दें कि जनरल एन एस राजा सुब्रमणि का 40 वर्षों से अधिक का सैन्य करियर रहा है। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में 14 दिसंबर 1985 को कमीशन मिला था। वो वे थल सेना के उप प्रमुख और मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ आदि पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें