Dehradun NewsBig News
Independence Day 2025: सीएम ने BJP कार्यालय में किया ध्वजारोहण, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार समेत कई विधायक मौजूद रहे।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय काम हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।