SportsBig News

IND W vs SA W: बेटियां भी बनीं विश्व चैंपियन!, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास में दर्ज किया नाम

IND W vs SA W: बीते दिन रविवार दो नवंबर को भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। टीम ने महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2025) के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टॉफी अपने नाम कर ली। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार विश्वविजेता बन गई।

साल 1983 में कपिल देव, 2011 में महेंद्र सिंह धौनी और अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में बेटियों ने भी विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

IND W vs SA W: बेटियां भी बनीं विश्व चैंपियन!, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास में दर्ज किया नाम

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। ये महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रनों पर आलआउट हो गई। जिससे टीम ने फाइनल में 52 रन से जीत दर्ज की। अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (101) की शतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

भारत ने 47 साल बाद पहली विश्व कप ट्राफी की हासिल

बता दें कि 25 साल बाद महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिला है। इसके अलावा भारत ने 47 साल बाद अपनी पहली विश्व कप ट्राफी जीती है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने

अद्भुत प्रदर्शन किया। इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उन्हें चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल किया गया था। शेफाली ने ना सिर्फ 87 रनों की पारी खेली। बल्कि दो विकेट भी लिए। तो वहीं दीप्ति शर्मा (58) ने भी अर्धशतक जड़ा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें