SportsHighlight

IND vs PAK: भारत से फिर हारेगा पाकिस्तान!, इस संडे फिर आमने-सामने होंगी टीमें

India Women vs Pakistan Women: एक बार फिर भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत होने जा रही है। लगातार चौथा संडे भी खाली नहीं जाएगा। इस रविवार भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा।

बस फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार पाकिस्तान को भारत की बेटियां धूल चटाएगी। सूर्यकुमार यादव की टीम के बाद अब हरमनप्रीत कौर की टीम की बारी है। दोनों भारत और पाकिस्तान(ind-w vs-pak-w) के बीच ये टक्कर महिला वनडे वर्ल्ड कप (ICC Womens ODI World Cup 2025) में होने जा रही है।

IND vs PAK: भारत से फिर हारेगा पाकिस्तान!

इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप(ICC Womens ODI World Cup 2025) भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत भारत और श्रीलंका के मैच से हुई थी। ऐसे में इस रविवार यानी कि पांच अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

पिछले 3 संडे ऐसे हारा भारत से पाकिस्तान

बताते चलें कि इससे पहले हुए लगातार तीन संडों में भारत और पाकिस्तान की मेंस टीम की भिड़ंत हुई थी। जिसमें भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को लगातार तीन बार बुरी तरह से हराया था। जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है।

सूर्यकुमार के बाद अब हरमनप्रीत की बारी

मेंस टीम के बाद अब भारतीय महिला टीम की बारी है। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर होने वाला है। भारतीय महिला टीम की कोशिश इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 12-0 पर करने की होगी।

इस संडे 12-0 का रिकॉर्ड तय

बीते 20 सालों में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम 11 बार भिड़ चुकी है। जिसमें हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। ऐसे में 12वें वनडे में भारत पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें