SportsHighlight

IND vs PAK Final : फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें ये Live मैच?

IND vs PAK Final: आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025(Asia Cup 2025 Final) का खिताबी मुकाबला होने वाला है। सभी फैंस की धड़कनें तेज है। दोनों टीमों के आमने-सामने होने की वजह से रोमांच और भी बढ़ जाएगा। पहली बार एशिया कप के 41 साल के इतिहास में भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबला खेलेंगे। आज यानी 28 सितंबर रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। आठ बजे से ये मुकाबला शुरू होगा। तो वही टॉस 7:30 बजे होगा।

IND vs PAK Final कहां देखें लाइव?

बता दें कि एशिया कप 2025 सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स 4, सोनी स्पोर्ट्स 5 चैनलों में देख सकते हैं।

किस ऐप पर लाइव देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

इसके अलावा आप फोन पर सोनी लिव ऐप और वेबसाइट भी भारत बनाम पाकिस्तान का लाइव मैच देख सकते हैं। सोनी लिव ऐप( Sony Liv ऐप) पर भी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला लाइव स्ट्रीम कर सकते है। हालांकि आपको इसके लिए Subscription Fee देनी होगी।

क्या फ्री में देख सकते हैं मैच?

हालांकि फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। भारत और पाकिस्तान का ये हाई-वोल्टेज मैच DD Sports चैनल में भी स्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसे में आप फ्री में इस मैच का मजा DD Sports चैनल पर ले सकते हैं। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आप इस मैच का सीधा प्रसारण अपने टीवी पर देख सकते हैं।

संभावित प्लेइंग 11 (IND vs PAK Playing 11)

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान – सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें