SportsHighlight

IND vs NZ Final Live: फ्री’ में कब-कहां और कैसे देखे भारत-न्यूजीलैंड के बीच लाइव मुकाबला?

How To Watch IND vs NZ Final free: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज होने वाला है। इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। आज यानी 08 मार्च, रविवार को ये मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए फैंस काफी एक्साईटेड है।

बता दें कि ये पहली बार है जब भारत और न्यूजीलैंड (india vs new zealand) टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी। ऐसे में चलिए जानते है कि इस मुकाबले को कब कहां और कैसे फ्री में क्रिकेट प्रेमी देख सकते हैं।

IND vs NZ Final Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज फाइनल मुकाबला

भले ही दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ रही है। हालांकि दोनों ही टीमें इससे पहले आईसीसी इवेंट के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के फाइनल में टोटल तीन बार भिड़ चुकी है। इसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने तीन में से दो मैचों में भारत को हराया है। तो वहीं टीम इंडिया केवल एक ही मैच जीत पाई है।

कब और कितने बजे होगा मैच? IND vs NZ Final Match time

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 08 मार्च, रविवार को भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से होगा। ये खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर कहां देखें लाइव? IND vs NZ Final Live Match

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर देख सकते है। यहां इस मैच को लाइव प्रसारित किया जाएगा।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग IND vs NZ Final Live Streaming For Free

तो वहीं अगर आपको फोन पर लाइव मुकाबला देखना है तो इसे आप जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम कर सकते है। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

फ्री में कहां देखें लाइव?

अगर आपको लाइव मुकाबला फ्री में देखना है तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मैच आप DD Sports पर फ्री में देख सकते है। यहां ये मैच लाइव प्रसारित किया जाएगा। हालांकि शर्त है कि आपके पास DD Free Dish हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें