Big NewsSports

IND vs BAN: वनडे में Mohammed Shami ने जड़ा ‘दोहरा शतक’, रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy 2025) में भारत के बेहतरीन गेंदबाज मोहम्मद शमी(Mohammed Shami) ने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के खिलाफ टहो रहे मैच में मोहम्मद शमी ने 200 वनडे विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने बांग्लादेश के जेकर अली का विकेट लेकर अपना 200वां वनडे विकेट पूरा किया।

ऐसा करने वाले वनडे फॉर्मेट में मोहम्मद शमी दूसरे गेंदबाज बन गए है। सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों की लिस्ट में मिचेल स्टार्क पहले स्थान पर है।

वनडे में Mohammed Shami ने जड़ा ‘दोहरा शतक

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मोहम्मद शमी का 104वां ODI मैच है। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने विकेट चटकाया। शून्य के स्कोर पर उन्होंने सौम्या सरकार का विकेट लिया। जिसके बाद उन्होंने पॉवरप्ले में मेहंदी हसन का विकेट चटकाया। जिसके बाद 43वें ओवर की चौथी गेंद पर शमी ने जेकर अली का विकेट लेकर ODI में 200 विकेट पूरे किए। उन्होंने 104 मैचों में ये उपल्बधी हासिल की।

200 विकेट लेने वाले 8वें भारतीय गेंदबाज

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में शमी आठवें गेंदबाज है। इस लिस्ट में अनिल कुंबले 271 मैचों में 337 विकेट चटकाकर सबसे ऊपर है।

  1. अनिल कुंबले (337)
  2. जवागल श्रीनाथ (315)
  3. अजित अगरकर (288)
  4. जहीर खान (282)
  5. हरभजन सिंह (269)
  6. कपिल देव (253)
  7. रवींद्र जडेजा (226)
  8. मोहम्मद शमी (200)

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें