SportsHighlightUttarakhand Weather News

IND vs AUS 2nd T20 Weather: क्या दूसरे टी20 पर भी बारिश फेरेगी पानी?, जानें कैसा रहेगा मेलबर्न का मौसम

IND vs AUS 2nd T20 Weather : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पहले टी20 में बारिश ने पहले ही पानी फेर दिया है। कैनबरा में हुआ टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद किया गया।

अब दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। लेकिन इस मैच में भी मौसम डरा रहा है। इस मुकाबले में भी बारिश की संभावना है।

IND vs AUS 2nd T20I: कैसा रहेगा मेलबर्न का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मेलबर्न (Melbourne Weather Forecast) में 31 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। यहां पर बारिश होने की संभावना 45 प्रतिशत है। जिसके चलते बारिश मैच में रुकावट बन सकती है।

AUS vs IND Head-to-Head Record T20I

  • टोटल मैच- 33
  • ऑस्ट्रेलिया की जीत-11
  • भारत की जीत-20
  • टाई- 2

IND vs AUS की टीमें

  • भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर
  • ऑस्ट्रेलिया- मिच मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें