Udham Singh Nagar NewsBig News

रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा, दस्तावेजों की छानबीन में जुटे हैं अधिकारी

रुद्रपुर के सिडकुल में स्थित रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है. बता दें इस समय अधिकारी कंपनी के अंदर ही दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा

बता दें पिछले तीन घंटे से इनकम टैक्स के अधिकारियों की छानबीन जारी है. मामला करोड़ों की टैक्स चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के लिए आपको बता दें रामा पैनल्स कंपनी प्लाई बनाने का कारोबार करती है.

कंपनी की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान सामने

अधिकारियों की इस छापेमारी के दौरान कंपनी के गेट से अंदर जाने पर मनाही है. साथ ही अभी तक रामा कंपनी के प्रबंधन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें