HighlightKashipur News

काशीपुर में इनकम टैक्स का एक्शन: को-ऑपरेटिव बैंक के हेड ऑफिस पर मारा छापा, शहर में मचा हड़कंप

काशीपुर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने शुक्रवार को को-ऑपरेटिव बैंक के हेड ऑफिस पर अचानक छापा मारा। छापेमारी की सूचना मिलते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

को-ऑपरेटिव बैंक के हेड ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा

इनकम टैक्स विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन शाखा देहरादून की तीन सदस्यीय विशेष टीम ने काशीपुर को-ऑपरेटिव बैंक के हेड ऑफिस पर अचानक छापा मारा। टीम ने बैंक में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से जुड़े रिकॉर्ड और संदिग्ध दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

बैंक के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए बैंक के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने पूरे काशीपुर शहर में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी इनकम टैक्स विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, इस नामी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को किया नोटिस जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें