Rudraprayag NewsHighlight

रुद्रप्रयाग में खुला बर्ड वॉचिंग ट्रेल, इको टूरिज्म को मिला नया आयाम

उत्तराखंड में जैव विविधता और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. प्रमुख वन संरक्षक (हाॅफ) डॉ. धनंजय मोहन ने रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा सिंगोली-भटवाड़ी कैट प्लान के अंतर्गत तैयार की गई काकड़ागाड़ बर्ड वॉचिंग ट्रेल (Bird Watching Trail) का उद्घाटन किया.

रुद्रप्रयाग में बर्ड वाचिग नेचर ट्रेल का उद्घाटन

बता दें इस ट्रेल का उद्देश्य इको टूरिज्म गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करना है. यह बर्ड वॉचिंग ट्रेल पक्षी प्रेमियों और प्रकृति के प्रति जागरूक पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद

डॉ. मोहन ने उद्घाटन के मौके पर बताया कि काकड़ागाड़ क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और शांत वातावरण के कारण पक्षी दर्शन (बर्ड वॉचिंग) के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थल है. यहां देश और विदेश से पर्यावरणविद, पक्षी विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें