
ऊधमसिंह नगर: अलीगढ़ प्रकरण का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब उत्तराखंड में भी सात साल की मासूम से दरिंदगी की खबर सामने आ गई। प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म करने ले मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उधमसिंह नगर में एक युवक ने एक 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार बच्ची अपनी नानी के घर गई थी। आम के बागान में वो पेड़ से आम तोड़ रही थी। इसके बाद बच्ची अचानक गायब हो गयी।
परिजनों ने बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद बच्ची घर लौटी तो उसने पूरी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। दरिंदे ने बच्ची से रेप तो किसा ही ही। अप्रातिक योन प्रताड़ना भी दी। बच्ची की गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।