Haridwar NewsBig News

पुरुषों को अश्लील इशारे कर आकर्षित कर रही थी महिलाएं, पुलिस ने दबोचा, सिखाया सबक

हरिद्वार पुलिस ने बस स्टेशन और रेलवे गेट के आस-पास पुरुषों को अश्लील इशारे करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है. बता दें यह तीनों महिलाएं देहव्यापार को बढ़ावा देने के लिए पुरुषों को रिझाने की कोशिश कर रही थी.

पुरुषों को अश्लील इशारे कर आकर्षित कर रही थी महिलाएं

घटना शनिवार की है. धर्मनगरी हरिद्वार में एक हफ्ते के भीतर यह इस तरह का दूसरा मामला है. पुलिस के अनुसार बस स्टेशन और रेलवे गेट के पास तीन महिलाएं अश्लील इशारे करके पुरुषों को अपने जाल में फंसा रही थी. तीनों महिलाएं देह व्यापार में लिप्त थी.

तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार पकड़ी गई ये महिलाएं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखती हैं. बता दें हरिद्वार में इस तरह की घटनाओं पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सख्त रूप अपनाए हुए है. एसएसपी का कहना है कि समाज में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें