Haridwar NewsHighlight

चाकू की नोक पर दिया लूट की वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया दो को अरेस्ट, तीसरे की तलाश तेज

हरिद्वार में रानीपुर क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर वारदात में शामिल दो बदमाशों को दबोच लिया है. जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

चाकू की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

मामले को लेकर 11 अप्रैल को परम सिंह पुत्र मुन्ने सिंह मूल निवासी बिजनौर हल निवासी हरिद्वार ने रानीपुर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर मोबाइल, नगदी और आधार कार्ड तक लूट लिया है. पुलिस ने कुछ ही घंटो में वारदात में शामिल दो बदमाशों का गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने किया दो आरोपियों को अरेस्ट

आरोपियों की पहचान सतबीर कुमार (31) पुत्र मांगेराम हाल निवासी सिडकुल और टिंकू पुत्र मांगेराम (20) के रूप में हुई है. आरोपियों ने बताया कि वो नशे के आदी हैं. दोनों ने जिस बाइक में वारदात को अंजाम दिया था वो भी यूपी से चोरी की हुई है. आरोपियों का तीसरा साथी मोहित पुत्र सहेन्दर फरार चल रहा है. जिसकी तलाश जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें