Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया, संबंध बनाने के बाद किया शादी से इंकार, फिर…

चमोली से शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाए संबंध

मामले को लेकर 30 दिसंबर को गोपेश्वर निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ही समुदाय के युवक शाहिद अंसारी नाम के युवक ने उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाए. बाद में जब पीड़िता ने शाहिद से शादी को लेकर बात की तो युवक ने इंकार कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

बाद में आरोपी पीड़िता के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने लगा. इसके साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी.तहरीर के आधार पर गोपेश्वर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की. 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक शाहिद अंसारी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अप्पर बाजार चमोली को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें