डेस्क- केंद्र सरकार ने फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को बर्खास्त कर सेंसर बोर्ड की कमान अब उत्तराखंडी को सौंप दी है।
जी हां, अल्मोडा़ के रहने वाले और विज्ञापन जगत के उस्ताद माने जाने वाले जाने माने गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
खबर आने के बाद उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी खुशियां मनाई गई है। राज्य की कई जानी-मानी हस्तियों ने पद्मश्री प्रसून जोशी को बधाईयां प्रेषित की हैं।
23 सदस्यीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में अध्यक्ष के पद पर प्रसून जोशी की नियुक्ति की गई है। जोशी के अलावा जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन को भी जगह दी गई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है। बर्खास्त हुए अध्यक्ष पहलान निहलाणी का अभी कार्यकाल जनवरी तक बाकी था। निहलाणी जनवरी 2015 में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए थे।