UttarakhandHighlightUttarkashi News

उत्तरकाशी आने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर, भारी बारिश के चलते नया ट्रैफिक प्लान जारी

प्रदेशभर में बारिश ने कहर मचाया हुआ है। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। कई पहाड़ों जनपदों से भूस्खलन की खबरे भी सामने आयी है। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरकाशी पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है।

नया ट्रैफिक प्लान जारी

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बुधवार को वार्ता कर नए ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गंगोत्री से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को शाम पांच बजे तक ही भेजा जाएगा। जबकि उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जाने वाले वाहनों को शाम साढ़े बजे के बाद भटवाड़ी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

मौसम की अपडेट देखकर की यात्रा करने की अपील

इसके अलावा हर्षिल से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को छह बजे तक ही भेजा जाएगा। जबकि भटवाड़ी से उत्तरकाशी की तरफ आने वाले वाहनों को शाम सात बजे तक ही जाने की अनुमति होगी। एसपी ने आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें