Big NewsUttarakhand Weather News

सर्द हवाओं ने फिर गिराया पारा, IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है. ज्यादातर जगहों पर कभी धूप तो कभी छांव देखने को मिल रही है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज और कल राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं. जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 11 और 12 जनवरी को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. राज्य के ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी. इसके साथ ही ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

तापमान पर डालें एक नजर

बता दें बीते बुधवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा. तो उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 15.0 दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें