Big NewsUttarakhand Weather News

कड़ाके की ठंड से बढ़ेगी परेशानी, IMD ने इस तारीख के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ऊंचाई वाली चोटियों के लिए भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती है.

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? (uttarakhand today weather)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

11 और 12 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

प्रदेश में तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. लेकिन 11 और 12 जनवरी को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इस दौरान राज्य में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी. इसके साथ ही ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

बीते दिन तापमान के आंकड़ों पर डालें एक नजर

बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें