Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

एक क्लिक में जानें आज कैसा रहेगा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने की संभावना है. जबकि चमोली में अधिकतम तापमान लगभग 8°C और न्यूनतम तापमान -3°C रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C पहुंच सकता है. वहीं नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें