Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में लौटी ठंड : IMD ने जारी किया भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ लें वेदर अपडेट

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. जिससे प्रदेशभर में एक बार फिर ठंड का एहसास होगा.

IMD ने जारी किया भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भरी बारिश होने की संभावना है. जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम खुला रहेगा.

ठंड में हुई वृद्धि

बता दें 27 फरवरी को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.3 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. बता दें इस मौसम परिवर्तन के कारण राज्य में तापमान में गिरावट आई और ठंड में वृद्धि हो गई है.

पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

बता दें उत्तरकाशी जिले में 27 फरवरी से लगातार बारिश हो रही है. ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं शुक्रवार को केदारनाथ में मौसम ठंडा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दिन में हल्की बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है. जिसमें अधिकतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके अलावा बद्रीनाथ में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस से -4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें