Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 3200 मीटर और इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है.

IMD ने जारी किया उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 3200 से 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर भारी हिमपात होने की संभावना है. भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. ऐसे में आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है.

जिलाधिकारियों को किया अलर्ट

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (NDMA) की ओर से जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अलर्ट मोड़ पर रहें और सतर्कता बरतें. किसी भी आपदा कि स्थिति में तत्काल राहत कार्यों को अंजाम दें. आदेश में सभी विभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें