Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के माने तो बारिश होने से तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

रविवार को कैसा था तापमान ?

बीते रविवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 सेल्सियस था. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें