Haridwar NewsBig News

यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी अवैध दरगाह, धामी सरकार ने चलाया बुलडोजर

हरिद्वार के पिरान कलियर में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर धामी सरकार ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

धामी सरकार ने ध्वस्त की यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह

घटना बुधवार सुबह की है। धामी सरकार ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाया। बता दें गंगा घाट की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से दरगाह बनाई गई थी। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ये एक्शन लिया है।

मौके पर रहा भारी पुलिस बल तैनात

रुड़की मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। लेकिन स्थिति पूरी से नियंत्रण में रही। बता दें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन बरकरार है।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें