Big NewsUdham Singh Nagar News

रुद्रपुर में रातों रात जमींदोज हुई अवैध मजार, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

रुद्रपुर में मंगलवार सुबह प्रशासन ने अवैध मजार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इंद्रा चौक के पास स्थित सैयद मासूम शाह मिया की मजार को प्रशासन ने रातों रात बुलडोजर चलाकर ढहा दिया. इस कार्रवाई को सुबह तड़के लगभग 4 बजे अंजाम दिया गया, जो करीब दो घंटे तक चली.

रुद्रपुर में जमींदोज हुई सालों पुरानी अवैध मजार

धामी सरकार के नेतृत्व में प्रशासन ने इस मजार को अतिक्रमण मानते हुए हटाया है. बताया जा रहा है कि मजार सड़क के बीचोबीच बनी हुई थी, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद और शिकायतें सामने आ रही थीं. कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. पूरी प्रक्रिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दिया गया.

अतिक्रमण हटाने से पहले जारी किया था नोटिस

प्रशासन ने कार्यवाही से पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था. एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण बना रहा, जिसके बाद नियमानुसार प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा. बता दें जिस मजार को ध्वस्त किया है वो सालों पुरानी थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें