Big NewsHaridwar News

अवैध दरगाह पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी ज़मीन से हटाया कब्जा

उत्तराखंड में सरकारी ज़मीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध धार्मिक ढांचों को हटाने की कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

अवैध दरगाह पर प्रशासन की कार्रवाई

प्रशासन की टीम ने पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाया। सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में दरगाह प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी।

अवैध दरगाह पर प्रशासन का एक्शन

मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें