Pauri Garhwal NewsHighlight

अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में सीज किया अवैध मदरसा

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. प्रशासन की टीम ने कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में अवैध मदरसा को सीज किया है.

कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में सीज किया अवैध मदरसा

बता दें इन दिनों अवैध मदरसों के खिलाफ प्रदेशभर में धामी सरकार अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित मदरसे का निरीक्षण किया. जांच के दौरान वह अवैध पाया गया. जिसे प्रशासन की टीम ने सीज कर दिया है.

निरीक्षण के लिए पहुंची थी प्रशासन की टीम

मामले को लेकर एसडीएम सोहन लाल सैनी ने जानकारी देतें हुए बताया कि विभिन्न विभागों की टीम के साथ जब आज कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में स्थित मदरसे का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो जांच के दौरान वह अवैध पाया गया. जिसे मौके पर ही प्रशासन की टीम ने सीज कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें