Entertainment

इलियाना डिक्रूज ने पहली बार दिखाया अपना बेबी बंप, सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। प्रेगनेंसी की जानकारी देने के बाद से ही अभिनेत्री चर्चा में है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयरी की वीडियो

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें वो अपने बेड पर आराम करती हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री के साथ वीडियो में उनका डॉग भी है।  साथ ही उनके हाथ में कॉफ़ी का कप भी है। वीडियो में इलियाना ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा “जिंदगी हाल ही में। “

bollywood news

bollywood news

प्रेगनेंसी क्रेविंग्स की भी पोस्ट की तस्वीरें

इससे पहले अभिनेत्री ने प्रेगनेंसी में होने वाली क्रेविंग्स बताते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी बहन के हाथों बनाए गए केक की फोटो इंस्टाग्राम पर  शेयर की थी। बता दें की पिछले साल दिसंबर के महीने में अभिनेत्री को आईवीएफ अस्पताल से निकलते हुए देखा गया था।

जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें फैली थी। अभी तक अभिनेत्री ने बच्चे के पिता का नाम डिस्क्लोज़ नहीं किया है।

पर्सनल लाइफ को लेकर अभिनेत्री काफी प्राइवेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिक्रूज एंड्रू नीबोन जो की एक ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर है उनके साथ रिलेशन में थी। लेकिन साल 2019 में इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। जानकारी के लिए बता दें की पिछले साल कटरीना कैफ और विक्की कौशल मालदीव में वेकेशन के लिए गए थे।

उस समय इलियाना भी उनके साथ गई थी। खबरों की माने तो वो कटरीना कैफ के कजिन सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ रिलेशन में है। हालांकि रिलेशन को लेकर अभिनेत्री ने किसी भी चीज़ का खुलासा नहीं किया है। अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रखती है।

Back to top button