Entertainment

Ileana D’Cruz ने पहली बार दिखाया अपने बच्चे के पिता का चेहरा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली है। फिलहाल अभिनेत्री देश से बाहर रहकर प्रेग्नेंसी एन्जॉय करती दिखाई दे रही है। इलियाना की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर हर कोई बच्चे के पिता के बारे में जानना चाहता है।

अभिनेत्री ने काफी समय से इस बात का खुलासा नहीं किया है। अब लंबे इंतजार के बाद अभिनेत्री ने इस बात से पर्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे के पिता की तस्वीरें शेयर की है।

Ileana D Cruz Boyfriend  की फोटो

Ileana D’Cruz Pregnant अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में ileana d cruz के boyfriend को लेकर फैंस बड़े ही उत्सुक है। की वो कौन है ?कहा रहता है? ऐसे में अब अपने फैंस के लिए अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरीज में पोस्ट की है।

Entertainment News In Hindi

डेट नाइट एन्जॉय करती नजर आई अभिनेत्री

इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट की तस्वीरें साझा की है। दोनों डेट एन्जॉय करते दिखाई दे रहे है। जिसमें उन्होंने लिखा ‘डेट नाइट’। फोटो में अभिनेत्री ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

तो वहीं Ileana D’Cruz के boyfriend ने ब्लैक शर्ट पहनी हुई है। इससे पहले भी वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी है। लेकिन उन्होंने उसमें चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाया था। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश है।

क्या अभिनेत्री ने कर ली सगाई ?

इससे पहले अभिनेत्री ने अपने हाथ की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही थी। फोटो देखकर अनुमान लगाया जा रहा है की उनके बॉयफ्रेंड और उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।


Back to top button