7 दिन बाद मिला IIT रुड़की के छात्र का शव, गंगनहर में पैर फिसलने से डूब गया था युवक

11 फरवरी को IIT Roorkee के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के गंगनहर में डूबने की घटना के बाद आखिरकार आज छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। करीब 7 दिन तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया है।
8 दिन बाद मिला IIT रुड़की के छात्र का श
बता दें रुड़की में यह अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सर्च ऑपरेशन माना जा रहा है, जिसमें SDRF, NDRF, आर्मी, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार जुटी रहीं। मंगलवार सुबह महमदपुर झाल के पास गंगनहर में युवक का शव बरामद किया गया। इससे पहले दो बार नहर का पानी बंद किया गया था और सोमवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर नहर का पानी रोककर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम में शामिल थे देश के मशहूर गोताखोर
बता दें इस अभियान में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवानों के साथ-साथ लगभग 20 प्रोफेशनल गोताखोरों को विशेष रूप से बुलाया गया था, जिनमें देश के मशहूर गोताखोर भी शामिल बताए जा रहे हैं। करीब 100 सदस्यीय टीम ने गंगनहर को बाल्मीकि घाट से आसफनगर झाल तक अलग-अलग आधुनिक तकनीकों की मदद से चप्पे-चप्पे पर खंगाला। ड्रोन, अंडरवॉटर सर्च उपकरण और अनुभवी गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार प्रयासों और बड़ी मशक्कत के बाद आज युवक का शव बरामद हो सका। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, गंगनहर के तेज बहाव में बहा, नहीं मिला कोई सुराग