Dehradun NewsHighlight

IG अनंत शंकर की कार का एक्सीडेंट, सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। काली मंदिर के पास बुधवार सुबह उत्तराखंड पुलिस के IG अनंत शंकर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

IG अनंत शंकर की कार का एक्सीडेंट

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाली कार के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई जिस वजह से यह हादसा हो गया। गनीमत ये रही की आईजी अनंत शंकर समेत टक्कर मारने वाली वहां चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई I हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कुंजापुरी मंदिर से दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे IG

SDRF की टीम ने दूसरे वाहन का इंतजाम कर आईजी को सुरक्षित देहरादून की ओर रवाना किया। जानकारी के मुताबिक आईजी नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित पासिंग परेड के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह मां कुंजापुरी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से वापसी के दौरान देहरादून रोड पर काली मंदिर के पास उनकी कार को देहरादून की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

ड्राइवर से पूछताछ कर रह पुलिस

टक्कर इतनी तेज थी कि आईजी की कार घूम कर दूसरी दिशा में चली गई। वहीं टक्कर मारने वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आईजी की क्षतिग्रस्त कार को रानी पोखरी थाने में खड़ा कर दिया है। मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें