Dehradun NewsBig News

IFS अधिकारी जितेंद्र रावत ने किया सुसाइड, कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

दिल्ली में तैनात भारतीय विदेश सेवा के अफसर (आईएफएस) जितेंद्र रावत ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है आईएफएस अधिकारी जितेंद्र रावत पिछले कुछ समय से तनाव में थे.

IFS अधिकारी जितेंद्र रावत ने किया सुसाइड

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. आईएफएस अधिकारी जितेंद्र रावत ने चाणक्यपुरी स्थित एमईए की आवासीय बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या का ली है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में थे और उनका उपचार भी चल रहा था. जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते थे.

कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही उनके करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है. जितेंद्र रावत के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. बता दें IFA जितेंद्र रावत उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें