Big NewsUttarakhand
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!, IAS अफसरों के तबादले, एक IFS अधिकारी से छीनी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक बार फिर कई IAS अफसरों के तबादले हुए है। तो वहीं एक IFS अधिकारी से अहम जिम्मेदारी वापस ली गई। चलिए लिस्ट देख लेते है।
उत्तराखंड में 10 IAS और एक IFS अधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव
- सरकार ने एक बार फिर इएएस व आइएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है।
- आइएएस ज्योति यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं है। उन्हें सचिव विद्यालयी शिक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- तो वहीं आइएएस डा. पंकज कुमार पांडेय की भी जिम्मेदारी बढ़ी है। उन्हें अब सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- इसके अलावा प्रमुख सचिव लालिरन लियना फैनई से आबकारी विभाग वापस ले लिया गया है। अब इसकी जिम्मेदारी सचिव बीके संत को दी गई हैं।
- इसके साथ ही सचिव रविनाथ रामन से विद्यालयी शिक्षा विभाग वापस ले लिया गया है। अब वो सचिव एवं आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- पंचायती राज विभाग का पदाभार सचिव नितेश कुमार झा को सौंपा गया है।
- तो वहीं सचिव डा सुरेंद्र नारायण पांडेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को दी गई है।
- तो वहीं वित्त विभाग की जिम्मेदारी सचिव रणवीर सिंह चौहान को सौंपी गई है।
- भारतीय वन सेवा के अधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का दायित्च वापस लिया गया है।
- वहीं आइएएस अभिषेक रूहेला को अपर सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

