लॉकडाउन के दौरान लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस जनता के साथ। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं जिसके लिए पुलिस अब जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जी हां इसके लिए पुलिस कई अलग-अलग प्रयोग और अनोखी पहल कर रहे हैं। जी हां एक ही ऐसी पहल की ही उत्तराखंड पुलिस ने। हरिद्वार पुलिस ने।
घर के सामने टांगे लाल या सफेद रंग का कपड़ा
अगर आपको पुलिस की मदद चाहिए तो आप अपने घर के सामने लाल या सफेद रंग का कपड़ा टांग कर पुलिस को बस एक फोन कर सूचना दे सकते हैं। पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। राशन लाने से लेकर दवाई या फिर किसी भी तरह की मदद पुलिस करेगी। शुक्रवार को शहर के तमाम हिस्सों में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से अपील की गई। सुबह सात से दोपहर एक बजे तक की छूट के बाद शहर में पूरी तरह लॉकडाउन किया गया। इसके बाद पुलिस खुद ही आपकी मदद को पहुंच जाएगी। ऐसा भी जरूरी नहीं है कि पुलिस को फोन करना पड़ा। पुलिस गश्त के दौरान घर के बाहर टंगे कपड़े से भी आपके घर पहुंच जाएगी। बहुत जरुरी हो तो कॉल करें।
शुक्रवार को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी की ओर से क्षेत्र में अपील कर लोगों को जानकारी दी गई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि राशन से लेकर दवाई तक पुलिस लोगों के घर पहुंचाने का काम करेगी। जिसको भी जरूरत है पुलिस को सूचना दी जाए।