देहरादून, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि अनिल बलूनी बेशक कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, लेकिन उन्हें अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी की बयानबाजी का ये ही आलम रहा तो उसका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा।