Haridwar NewsPoliticsUttarakhand

किसान धरना प्रदर्शन करेंगे, तो भैंसों का दूध कौन निकालेगा: धीरेंद्र

congress bahdrabad

कल बहादराबाद के थाने में जिला पंचायत चुनाव में की गई धांधली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों की ओर से अपनी भैंसों को पुलिस थाने में बांधे जाने को उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब किसान अपना सारा समय धरने प्रदर्शनों में लगाएगा तो उनकी भैंस का दूध कौन निकालेगा, इसलिए भैंसों को थाने में बांधना जायज है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रतिपक्षी पार्टियों के नेताओं को जिस तरह से झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है, वह अन्यायपूर्ण और लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हुए जिला पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। धनबल और सत्ता के सहारे लोकतंत्र का अपहरण किया गया है। ऐसे में स्थानीय विधायकों अनुपमा रावत, ममता राकेश का सड़क पर आना लोकतंत्र को बचाने की कवायद है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री से जिला पंचायत चुनाव की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी चुनाव में धांधली की गई है वहां पर फिर से चुनाव करवाए जाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने इस मामले में भाजपा की सरकार और पार्टी की मिलीभगत सवाल उठाते हुए राज्य के गवर्नर से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें