Nainital NewsHighlight

नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उपजा तनाव हुआ शांत, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

नैनीताल में 12 साल किशोरी की किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद जिले में पैदा हुए तनाव को पुलिस ने नियंत्रित कर लिया है. घटना के बाद कुछ उपद्रवियों ने विशेष समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की थी. साथ ही एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने मामले को लेकर तहरीर दी थी. जिसके बाद आरोपी उस्मान को गिरफ्तार किया था. इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की. पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है.

नैनीताल में शांति बहाल : SSP

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और नैनीताल में शांति बहाल हो चुकी है. एसएसपी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बेफिक्र होकर नैनीताल आएं. पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : नैनीताल में हंगामा : विशेष समुदाय के बुजुर्ग ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने काटा हंगामा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें