Big NewsDehradun

उत्तराखंड में लगा बर्फीला कर्फ्यू, बर्फ की सफेद चादर में लिपटा पूरा प्रदेश

breaking uttrakhand newsदेहरादून: उत्तराखंड में इस बार सालों पहल जैसे हालात नजर आ रहे हैं। बर्फ का वो दौर जैसे लौट आया हो। लगातार बर्फबारी के कारण बर्फ की सफेद चादर से उत्तराखंड की वादियां ढक गई हैं। मसूरी से लेकर उत्तरकाशी, नैनीताल, मसूरी, पिथौरागढ़ तक जिस तरफ भी नजर दौड़ाओ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। नई टिहरी में भी अच्छी बर्फबारी है। इस वजह से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और डीडीहाट में आज सुबह भी बर्फबारी जारी रही। मुनस्यारी मुख्यालय में लगभग सवा फीट बर्फ जम चुकी है।

चंपावत और पाटी में भी जमकर बर्फ पड़ी है। वहीं रानीखेत के चैबटिया में बुधवार को साल का पहला हिमपात हुआ है। रुद्रपुर में बादल छाए हैं। भीमताल के जंगलियागांव और कर्कोटक की पहाड़ियों में 25 साल बाद बर्फबारी हुई। चम्पावत और लोहाघाट में हिमपात और मौसम खराब होने से प्रशासन ने टनकपुर-चम्पावत मार्ग में टनकपुर से आगे यातयात पर रोक लगाई है।नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में रात भर जमकर बर्फबारी हुई है। चंबा, धनोल्टी और जौनपुर के सैकड़ों गांव में विद्युत आपूर्ति रात भर से ठप है।

Back to top button