HighlightNational

ICSE के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Icse board resultsकाउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि नतीजे CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट www.Cisce.Org या www.Results.Cisce.Org पर जारी किए गए हैं। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। ऐसे में बोर्ड ने इस बार ऑब्जेक्टिव असेसमेंट स्कीम के तहत दोनों क्लासेस के परिणाम एक साथ जारी की है।

गौरतलब है कि स्टूडेंटस SMS के जरिए भी अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल फोन पर अपनी क्लास- 10वीं/12वीं (सात डिजिट वाली यूनिक आईडी) के साथ लिखकर 09248082883 पर मैसेज भेजना होगा। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें