SportsHighlight

चैंपियन भारतीय महिला टीम के लिए BCCI ने ने खोला खजाना!, ICC से भी ज्यादा प्राइज मनी का किया ऐलान- Prize Money

BCCI announces Prize Money India Women’s Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया। टीम के इस ऐतिहासिक पल के बाद BCCI ने India Women’s World Cup विजेता टीम के लिए पैसों की बौछार कर दी। बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों के बीच फाइनल का मुकाबला नवी मुुुुुुंबई के डॉ.डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला गया।

चैंपियन भारतीय महिला टीम के लिए BCCI ने ने खोला खजाना! India Women’s Cricket Team

बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनकी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए करोड़ों रुपए का इनाम देने का ऐलान किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम साल 2005 और 2017 के वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि खिताब नहीं जीत पाई थी। लेकिन साल 2025 ने सब कुछ बदल दिया। बता दें कि आईसीसी की तरफ से भी विजेता टीम को धनराशी मिली है। हालांकि ये प्राइज मनी बीसीसीआई से मिलने वाली इनामी राशि से कम है।

ICC ने ICC विजेता टीम को इतनी दी धनराशि

दरअसल BCCI ने भारतीय महिला विश्व विजेता टीम को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है। ये ICC से मिलने वाली प्राइज मनी से काफी ज्यादा है। ICC विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 39.78 करोड़ रुपए देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें