NationalHighlight

IAF Mig-21 Retirement: भारत की शान मिग-21 आज हो रहा रिटायर, आखिरी बार गरजेगा लड़ाकू विमान

IAF Mig-21 Farewell Ceremony: आज यानी की 26 सितंबर को भारतीय वायुसेना का सबसे पुराना और भरोसेमंद लड़ाकू विमान मिग-21(IAF Mig-21 Retirement) रिटायर हो रहा है। करीब 62 साल तक सेवा देने के बाद इसे रिटायर किया जा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर समेत कई बड़े युद्ध में देश का शौय बढ़ाने वाले लड़ाकू विमान को आज चंडीगढ़ में विदाई दी जा रही है। मिग-21 में 1965-1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक में दुश्मनों को धूल चटाया है। इसकी विदाई के लिए चंडीगढ़ में भव्य आयोजन किया जा रहा है।

IAF Mig 21 Retirement Farewell एयरफोर्स की ताकत रहा मिग-21

बता दें कि Mig-21 की अधिकतम गति 2,175 किमी प्रति घंटा है। यही वजह है कि मिशन के वक्त ये फुर्ती से अद्दश्य हो जाता है। साल 1963 में रूस निर्मित मिग-21 भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था। छह दशकों से ज्यादा के समय तक इसने अपनी सेवाएं दी। ये दुनिया के सबसे ज्यादा बनाए गए सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों की लिस्ट में भी शामिल है।

किताब में सिमटेंगी मिग-21 की यादें

मिग-21 विमानों को अब हमेशा के लिए विदा किया जा रहा है। इसके लिए स्विच ऑफ स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर एयरफोर्स चीफ को फार्म-700 नाम की एक बड़ी किताब सौंपेंगे। इस किताब में विमान की उड़ान से पहले की जांच रिपोर्ट से लेकर उड़ान के बाद पायलटों की राय तक दर्ज होगी। यानी मिग-21 से जुड़ी सारी अहम बातें और यादें अब इसी किताब में सुरक्षित रहेंगी।

चंडीगढ़ में बनाई जाएगी मेमोरी लेन

बादल-थ्री फार्मेशन में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मिग-21 की आखिरी बार उड़ान भरेंगे। इसे काॅल साइन कहा जाता है। इस विमान की पहली स्क्वाइ्रन चंड़ीगढ़ में गठित की गई थी। ऐसे में विदाई के बाद चंड़ीगढ़ में ही एक मेमोरी लेन बनेगी। जो इस विमान के 1963 से लेकर 2025 तक के साहस को दर्शाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें