Dehradun NewsBig News

ऋषिकेश में रिश्वत लेते जल विद्युत निगम का JE अरेस्ट, 50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने जल विद्युत निगम से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है।

टेंडर भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी विभागों में टेंडर का कार्य करते हैं और उन्होंने ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में एक टेंडर डाला था। आरोप है कि उक्त कार्य के भुगतान के बदले JE फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।

50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने 21 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी काशीपुर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। सतर्कता अधिष्ठान ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें